होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

डॉ विल्फ्रेड हेनरी को DMI पटना ने सम्मानित किया!

डॉ विल्फ्रेड हेनरी को DMI ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

डॉ विल्फ्रेड हेनरी को DMI पटना ने सम्मानित किया!

पटना के अधिवेशन भवन पुराना सचिवालय कैंपस में डेवलपमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पटना के तत्वाधान में दिनांक 13 फरवरी 2026 को पटना जिला के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालयों का कार्यशाला, संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजय पाणिग्रह, सीईओ वेल प्लेड लाइफ थे। अन्य अतिथियों में प्रोफेसर सूर्य भूषण कुमार एवं निदेशक DMI श्री देवी प्रसाद मिश्रा, डॉ ज़ेबा रुषि, असिस्टेंट प्रोफेसर DMI की गरिमामय उपस्थिती थी। इस संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर पटना के पाच छात्राओं ने अपने मॉडल और चार्ट पेपर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। चार्ट पेपर प्रेजेंटेशन का विषय था- बिहार इन माय ड्रीम्स। साथ ही साथ छात्राओं ने जीव विज्ञान के डीएनए का एक ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया। इन चार्ट पेपर प्रेजेंटेशन एवं मॉडल का निर्माण एवं निर्देशन पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के राजकीय सम्मानित शिक्षक डॉ विल्फ्रेड हेनरी ने किया। इनके निर्देशन में यहां के पाचो छात्राओं ने बहुत आकर्षक और सुंदर ढंग से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जिससे DMI के निर्देशक महोदय श्री देवी प्रसाद मिश्रा ने अत्यंत सराहना एवं प्रशंसा की। इसके लिए वहां की पांच छात्राओं सोनम कुमारी मेघा कुमारी प्रिया कुमारी गुड़िया कुमारी और रीमा कुमारी को आकर्षक मेडल प्रदान किया गया। साथ ही साथ DNA मॉडल के निर्माण चार्ट पेपर प्रेजेंटेशन एवं निर्देशन हेतु गाइड शिक्षक और राजकीय सम्मानित शिक्षक डॉ विल्फ्रेड हेनरी को DMI के निदेशक श्रीदेवी प्रसाद मिश्रा एवं डॉ जेबा असिस्टेंट प्रोफेसर ने मिलकर संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। लगभग 4 घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षाविद, शिक्षक शिक्षिकाएं प्रोफेसर, बिहार प्रशासनिक सेवा के आला अधिकारी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे। इस भव्य कार्यक्रम का समापन DMI के निदेशक श्री देवी प्रसाद मिश्रा के समापन भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!