होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बिजली चोरी पकड़ने सघन चेकिंग अभियान तेज,स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने के 34 प्रकरण बने

सागर : बिजली चोरी पकड़ने ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बिजली चोरी पकड़ने सघन चेकिंग अभियान तेज,स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने के 34 प्रकरण बने
सागर। मप्र पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर वृत्त के अंतर्गत सागर शहर के साथ ही खुरई, बीना, रहली, बंडा एवं सागर ग्रामीण अंतर्गत विद्युत खपत बढने के साथ ही विद्युत चोरी की घटनाओ को देखते हुये सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता चंद्ररेखा प्रभाकर ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाने से कूलर, पंखे एवं एसी का उपयोग बढने के साथ ही विद्युत खपत में इजाफा हो रहा है इसलिये उपभोक्ता मीटरो में लूप लगाकर, डायरेक्ट तार डालकर, अलग अर्थिग का वायर लगाकर एवं स्मार्ट मीटर में छेडछाड कर विद्युत चोरी को अंजाम दे रहे है। इसलिये विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर संभाग के कार्यपालन अभियंता इमरान खान के निर्देशन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में पाया गया कि स्मार्ट मीटर से प्राप्त ईवेन्ट्स एवं डाटा के विश्लेषण से विभाग को विद्युत चोरी की सटीक और त्वरित जानकारी मिल रही है। जिससे मौके पर ही प्रभावी कार्यवाही संभव हो पा रही है। स्मार्ट मीटर के विश्लेषण से 34 मामले सामने आये है जिन पर प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार विद्युत चोरी की कार्यवाही की जा रही है। संबंधित उपभोक्तओ कुसुंबी रजक सूबेदार वार्ड, गोरेलाल यादव, हेमराज बरार सदर बाजार द्वारा मीटर को बायपास कर अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था एवं उपभोक्ता जैसी रजक सूबेदार वार्ड, सुनीता चौरसिया रैकवार धर्मशाला पुरव्याऊ टौरी द्वारा अलग से न्यूटल का वायर डाल कर विद्युत का अनाधिकृत रूप से उपयोग करना पाया गया। नीतेश कुमार गुप्ता सिविल लाईन, कनकसा खान सिविल लाईन, श्रीराम गौतम शिवम अपार्टमेंट के सामने द्वारा घरेलू मीटर से गैर घरेलू व्यवसाय उपयोग करते पाये गये। उल्लेखनीय है शहर में स्मार्ट मीटर से अनावश्यक छेड़छाड़ करने पर उसका डाटा एवं इवेन्टस् त्वरित जानकारी देता है। इसी माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच की और विद्युत चोरी की पुष्टि करते हुये प्रकरण दर्ज किया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभी पूरे माह विद्युत चोरी के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर संभाग में इसके लिये आठ टीमो का गठन किया गया है जो अलग-अलग क्षेत्रो में लगातार चेकिंग कर रही है। उन्होंने उपभोक्ताओ से अपील की है कि वे वैध रूप से बिजली का उपयोग करे अनियमितताये पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। स्मार्ट मीटर प्रणाली के चलते अब विद्युत चोरी छुपाना आसान नही रह गया है और विभाग इस दिशा में लगातार सख्ती बरत रहा है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All