होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खुरई रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत,प्लेटफॉर्म बदलते समय हुआ हादसा

खुरई रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

खुरई रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत,प्लेटफॉर्म बदलते समय हुआ हादसा
सागर/खुरई। गुरुवार को खुरई रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान सुधा, पति अनिल रैकवार, निवासी ऋषभ कुमार वार्ड खैरा नाका के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुधा प्लेटफॉर्म नंबर 2 से प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर जाने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर से बांद्रा की ओर जा रही हमसफर एक्सप्रेस तेज रफ्तार से वहां से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हो गया।
आरपीएफ अधिकारी राजा भाई ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट ने वायरलेस के जरिए स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी कि एक महिला प्लेटफॉर्म पर चढ़ नहीं पाई और हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही सागर से जीआरपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुधा शहर में किसी के घर बर्तन धोने के लिए जा रही थीं, तभी यह दुखद घटना घटित हो गई।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!