सागर : 15 वर्ष से फरार वारंटी एवं केबी एल्युमीनियम तार चोरी के आरोपी गिरफ्तार
सागर। 27 अपै्रल को उच्च न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा साइबर विजिलेंस एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की गई। थाना मोतीनगर में लगभग 15 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी जग्गू उर्फ जगदीश शर्मा पिता गोविंद शर्मा निवासी सागर की तलाश कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं 26 अपै्रल की रात्रि में फरियादी रविन्द्र कुमार जैन पिता जयकुमार जैन 56 वर्ष निवासी मनोरमा कॉलोनी थाना गोपालगंज द्वारा सूचना दी गई कि बिजली कार्यालय भापेल के बाहर रखे दो बंडल 33 केबी एल्युमीनियम तार करीब 1 मि्ंटल मूल्य लगभग 50,000 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑटो में भरकर चोरी कर ले जाये गये। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर सूचना तंत्र सक्रिय किया। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपियों अनजार पिता मो. इस्लाम मकरानी 40 वर्ष, निवासी सदर 12 मुहाल केंट, अर्जुन पिता टीकाराम चढ़ार 26 वर्ष निवासी ग्राम मोठी बांदरी, प्रहलाद पाल पिता मुन्नालाल पाल 40 वर्ष निवासी मोठी थाना बांदरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एल्युमीनियम तार बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, माधव सिंह, राजेश, नदीम शेख, दीपक, राहुल की भूमिका रही।








