होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

डंडों से युवक की पिटाई, बचने के लिए पुलिसकर्मियों के पीछे भागता रहा,सागर के कटरा बाजार में देर रात हंगामा 

डंडों से युवक की पिटाई, ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

डंडों से युवक की पिटाई, बचने के लिए पुलिसकर्मियों के पीछे भागता रहा,सागर के कटरा बाजार में देर रात हंगामा 

सागर शहर के कटरा बाजार इलाके में स्थित तीनबत्ती तिराहे के पास शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। यहां कुछ लोगों ने एक युवक को डंडों से पीट दिया। मारपीट के दौरान युवक खुद को बचाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पीछे भागता नजर आया, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे। घटना के समय वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पूरे मामले का वीडियो शनिवार को सामने आया, जिसके बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार रात एक युवक तीनबत्ती क्षेत्र में पहुंचा था। बताया गया है कि वह सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों से विवाद करने लगा। लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में था। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान युवक इधर-उधर भागकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। इसी बीच सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की, लेकिन युवक सड़क पर बैठ गया और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा।

काफी समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को शांत कराया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल युवक ने अपना नाम बलवीर सिंह बताया है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!