होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पुस्तैनी जमीन की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार,बंटवारा हुए बिना कर दिए गए थे जमीन के बैनामे, तीन आरोपी अब भी फरार

पुस्तैनी जमीन की धोखाधड़ी में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

पुस्तैनी जमीन की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार,बंटवारा हुए बिना कर दिए गए थे जमीन के बैनामे, तीन आरोपी अब भी फरार

सागर। कोतवाली थाना पुलिस ने पुस्तैनी जमीन के फर्जी बैनामे और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अशोक पटेल पिता पूरनलाल पटेल को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार फरियादी अशोक कुमार पटेल पिता स्व. गणेश पटेल निवासी मातामड़िया वार्ड, मोतीनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुस्तैनी करीब 22 एकड़ 502 डिसमिल जमीन के बंटवारे का मामला वर्ष 2013-14 से तहसीलदार न्यायालय में लंबित था। फरियादी के अनुसार जमीन का वैधानिक बंटवारा हुए बिना ही कुछ हिस्सेदारों द्वारा अलग-अलग लोगों को जमीन के बैनामे कर दिए गए।
जांच में सामने आया कि कस्तूरीबाई के वारिस मनीष पटेल पिता स्व. धनप्रसाद पटेल तथा लच्छोबाई के वारिस शिवप्रसाद पटेल पिता पूरनलाल पटेल, अरुण पटेल पिता पूरनलाल पटेल और अशोक पटेल पिता पूरनलाल पटेल ने कथित रूप से दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन का विक्रय किया। मामले में खरीदार पक्ष के गवाहों ने भी बयान दिए कि रजिस्ट्री होने के बाद भी उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला।

पुलिस ने जांच के दौरान राजस्व न्यायालय के आदेश, विक्रय पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की। प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और कूटरचना के साक्ष्य मिलने पर कोतवाली थाना में धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी मनीष पटेल पिता स्व. धनप्रसाद पटेल, शिवप्रसाद पटेल पिता पूरनलाल पटेल और अरुण पटेल पिता पूरनलाल पटेल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!