होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शादी के नाम पर 50 हजार की ठगी! दुल्हन बनकर आई युवती रास्ते से हुई फरार, परिवार पहुंचा थाने

शादी के नाम पर 50 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शादी के नाम पर 50 हजार की ठगी ! दुल्हन बनकर आई युवती रास्ते से हुई फरार, परिवार पहुंचा थाने

सागर। शादी कराने का झांसा देकर ₹50 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। बिचपुरी गांव निवासी साहू परिवार ने बुधवार रात 9 बजे मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित विनोद साहू ने बताया कि खजुरिया गांव के एक रिश्तेदार के माध्यम से उसकी शादी की बात सिंगरौली जिले के बिहारपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से कराई गई थी। रिश्तेदार उसे वहां ले गए, जहां एक कथित दलाल के जरिए लड़की और उसके परिजनों से मुलाकात कराई गई।

विनोद के अनुसार, शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष को ₹35 हजार नकद दिए गए। इसके अलावा दलाल को ₹10 हजार तथा ₹5 हजार अन्य खर्चों के नाम पर दिए गए। कुल मिलाकर करीब ₹50 हजार की राशि खर्च हुई।
पीड़ित ने बताया कि लड़की के परिजनों ने शादी के लिए सहमति जताते हुए युवती को उसके साथ भेज दिया। इसी दौरान रास्ते में नाश्ता करने रुके, विनोद नाश्ता करने में व्यस्त था, तभी एक युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और युवती को अपने साथ बैठाकर फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से ठगी की गई है। न तो उसकी शादी हुई और न ही दी गई रकम वापस मिली।

मामले को लेकर विनोद साहू की मां समेत परिजन मोतीनगर थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!