मुस्कान बार एवं रेस्टोरेंट का खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया निरीक्षण,स्वच्छता मानकों में मिली कमी, पनीर का नमूना जांच के लिये भेजा
सागर। आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने अंबेडकर चौक स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट एवं बार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत निर्धारित सामान्य स्वच्छता एवं सैनिटरी प्रथाओं से संबंधित मानकों का उल्लंघन पाया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लिया गया, जिसे गुणवत्ता परीक्षण के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।
मुस्कान बार एवं रेस्टोरेंट का खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया निरीक्षण,स्वच्छता मानकों में मिली कमी, पनीर का नमूना जांच के लिये भेजा
मुस्कान बार एवं रेस्टोरेंट का ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







