होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सीसीटीवी की मदद से ऑटो में छूटा युवक का बैग खोजा, मूल दस्तावेज सुरक्षित लौटाये

सीसीटीवी की मदद से ऑटो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सीसीटीवी की मदद से ऑटो में छूटा युवक का बैग खोजा, मूल दस्तावेज सुरक्षित लौटाये
सागर। पुलिस की सतर्कता और सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो में छूटा सिंगरौली निवासी युवक का बैग सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया। बैग में युवक के महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं अन्य मूल दस्तावेज रखे हुये थे। जानकारी के अनुसार प्रदीप शाह एसवीएन कॉलेज में बीटेक प्रवेश संबंधी कार्य से सागर आये थे। रेलवे स्टेशन जाते समय कटरा क्षेत्र में ऑटो बदलने के दौरान उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। परेशान युवक ने थाना कैंट पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम भेजा गया। कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कराई। महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक ने लगातार तीन-चार घंटे तक शहर के विभिन्न कैमरों के फुटेज खंगालकर ऑटो की पहचान की और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगाया। इसके बाद चालक से संपर्क कर उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया और युवक का बैग वापस दिलाया गया। सभी मूल दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर प्रदीप शाह ने राहत की सांस लेते हुये पुलिस का आभार जताया। इस कार्रवाई में कंट्रोल रूम प्रभारी आरकेएस चौहान और महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक की विशेष भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All