होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

किराए पर लेकर हड़प ली 11 लाख की कार! खुरई पुलिस ने टोयोटा हायराइडर बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार

विश्वास में लेकर किराए पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

विश्वास में लेकर किराए पर ली थी कार, तय समय बीतने के बाद भी नहीं लौटाया वाहन; दूसरा आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

सागर/खुरई। किराए पर वाहन लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने के बाद खुरई शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 11 लाख रुपये कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक सागर श्री संजीव सिंहा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई के मार्गदर्शन में जिले में धोखाधड़ी और संपत्ति से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत खुरई शहर पुलिस ने इस मामले में वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की।

किराए पर ली कार, वापस मांगने पर नहीं लौटाया

पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर 2026 को खुरई निवासी रोहित पिता चंद्रकुमार यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी टोयोटा हायराइडर कार क्रमांक MP 15 ZS 1520 को अमन कुर्मी और प्रतीक सिंह ने भरोसे में लेकर किराए पर लिया था। तय अवधि पूरी होने के बाद जब उन्होंने अपनी कार वापस मांगी तो दोनों ने वाहन लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दोनों ने धोखाधड़ी करते हुए वाहन अपने पास रख लिया।

शिकायत के आधार पर खुरई शहर थाने में अपराध क्रमांक 344/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) और 3(5) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।

एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद मिली कार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अमन कुर्मी पिता निरन कुर्मी निवासी धामोनीपुरा, जिला विदिशा को हिरासत में लिया। इसके बाद न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की गई। विवेचना में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से फरियादी की कार बरामद कर जब्त कर ली।

बरामद टोयोटा हायराइडर की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, मामले में शामिल दूसरा आरोपी प्रतीक सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार बरामदगी की इस कार्रवाई में खुरई शहर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, आरक्षक 1656 धीरेन्द्र सिंह राजावत और आरक्षक अभिषेक नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वाहन किराए पर देने से पहले करें पूरी जांच

सागर पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि अधिक किराया या नियमित आमदनी का लालच देकर यदि कोई व्यक्ति कार अथवा अन्य वाहन किराए पर लेने की बात करता है, तो उसकी पूरी जानकारी जुटाए बिना वाहन न सौंपें। ऑनलाइन एप या किसी दूसरे माध्यम से वाहन किराए पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान, दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारियों का सत्यापन जरूर करें।

पुलिस का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर वाहन मालिक इस तरह की धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All