होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

चलती ट्रेन के पहियों से निकली चिंगारियां, यात्रियों में मची हलचल; 35 मिनट तक स्टेशन पर रुकी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

गेटमैन की सतर्कता से समय ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

गेटमैन की सतर्कता से समय रहते मिली जानकारी, रेलवे कर्मचारियों ने फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर पाया काबू; ब्रेक में खराबी के चलते हुई घटना

डबरा। बुधवार सुबह विशाखापटनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के एक जनरल कोच के पहियों से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे फाटक पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन की नजर कोच के पहियों से उठती चिंगारियों पर पड़ी। उसने बिना देर किए स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को अनंत पेठ स्टेशन पर रुकवाया गया, जहां रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की सहायता से स्थिति को संभाला। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12804 बुधवार सुबह 5:15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना हुई थी। ग्वालियर स्टेशन पार करने के बाद जब ट्रेन अनंत पेठ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी उसके एक जनरल कोच के ब्रेक में घर्षण होने से आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, गेट कमांड 400 पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन के पीछे से तीसरे जनरल कोच के पहियों से चिंगारियां निकलती देखीं। उसने तत्काल स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के गार्ड को अलर्ट किया। इसके बाद गार्ड ने लोको पायलट को ट्रेन रोकने के लिए कहा, जिसके बाद उसे अनंत पेठ स्टेशन पर खड़ा किया गया।

धुआं देखकर कोच से बाहर निकले यात्री

ट्रेन रुकने के बाद कोच से धुआं उठता देखकर यात्रियों में हलचल मच गई। कई यात्री नीचे उतरकर स्टेशन परिसर में आ गए। कुछ ही समय में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन और ट्रेन में उपलब्ध फायर इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्रेक में घर्षण के कारण पहियों से चिंगारियां निकली थीं और आग लगी थी। रेलवे कर्मचारियों ने संबंधित ब्रेक को दुरुस्त कर दिया। इसके बाद ट्रेन की जांच की गई।

जांच और मरम्मत के बाद रवाना हुई ट्रेन

स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सुबह 10:29 बजे अनंत पेठ स्टेशन पहुंची और 11:04 बजे वहां से आगे के लिए रवाना हुई। इस तरह ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। यात्रियों ने गेटमैन की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते चिंगारी दिखाई देने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक ब्लॉक होने की वजह से पहियों में घर्षण हुआ था, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं। अनंत पेठ स्टेशन पर ट्रेन को रोककर ब्रेक रिलीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में इसके अलावा कोई दूसरी तकनीकी खराबी नहीं थी। आवश्यक जांच पूरी करने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All