होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

SAGAR NEWS : खेत में छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; 5 हजार का था इनाम

SAGAR NEWS : खेत में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

SAGAR NEWS : खेत में छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; 5 हजार का था इनाम

रहली थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था आरोपी रामबाबू कुर्मी, मुखबिर की सूचना पर सिमरिया के खेत से हुई गिरफ्तारी

सागर। जिले के रहली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामबाबू कुर्मी (24), निवासी सिमरिया हर्राखेड़ा के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर सिमरिया के एक खेत में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, रामबाबू पिता कृष्णा कुर्मी पर आरोप है कि वह एक युवती के घर में घुसा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत मिलने पर रहली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

कई ठिकानों पर तलाश के बाद घोषित हुआ था इनाम

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन हर बार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। काफी प्रयासों के बावजूद उसका सुराग नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि रामबाबू कुर्मी सिमरिया गांव के पास एक खेत में छिपा हुआ है। जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को भागने का मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया।

रहली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पकड़ लिया गया है। फिलहाल उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All