होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

आंधी-बारिश से बचने रुकी थी महिला, मौत बनकर सिर पर गिरा ढाबे का टीनशेड

आंधी-बारिश से बचने रुकी थी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

आंधी-बारिश से बचने रुकी थी महिला, मौत बनकर सिर पर गिरा ढाबे का टीनशेड

सागर/बीना। खिमलासा-मालथौन रोड पर गढ़ोली जवाहर गांव के पास तेज आंधी और बरसात के दौरान एक ढाबे का टीनशेड उड़कर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुये हैं। मंगलवार शाम को आंधी बारिश से बचने के लिये कई बाइक सवार और राहगीर सड़क किनारे एक ढाबे के टीनशेड के नीचे खड़े थे। अचानक आई तेज आंधी से टीनशेड उखड़ गया और हवा में उछलकर वापस नीचे गिरा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गये। मृतक महिला की पहचान दमोह निवासी 25 वर्षीय अंजलि अहिरवार के रूप में हुई है। अंजलि अपने पति अरविंद अहिरवार के साथ अपनी बहन की ससुराल गढ़ोली जवाहर गांव से घर लौट रही थी। उनकी शादी पिछले साल मई में हुई थी। अंजलि के पति अरविंद अहिरवार ने बताया कि रास्ते में तेज आंधी और बरसात शुरू हो गई, जिसके कारण वे अपनी पत्नी और जीजा के साथ खिमलासा आते समय ढाबे के टीनशेड के नीचे रुक गये। उन्होंने बताया कि टीनशेड पहले सड़क की ओर उड़ा और फिर वापस आकर उन पर गिर गया। इस हादसे में अंजलि के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज कराया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!