मकान की रजिस्ट्री कराई फिर नही दिये रुपये
3.55 लाख हड़पने का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा फरियादी
सागर। मकान की रजिस्ट्री के बाद बाकी रकम देने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ग्राम बमूरा बिनेका निवासी रूपसींग उर्फ नन्ने भाई लोधी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने नरयावली नाका स्थित मकान बेचने के बाद पूरी रकम नही मिलने का आरोप लगाया है। रूपसींग के मुताबिक मकान का सौदा बाईसा मोहल्ला, वल्लभनगर वार्ड निवासी नीतेश नामदेव से 4 लाख रुपये में हुआ था। बयाने के तौर पर 45 हजार रुपये दिये गये। दोनों के बीच तय हुआ था कि 15 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्री के समय बाकी राशि दी जायेगी। शिकायतकर्ता के अनुसार रजिस्ट्री के बाद नीतेश ने कहा कि वह अकेले हैं और रास्ते में कोई रुपये लूट सकता है। उसने घर पहुंचकर रकम देने की बात कही। इसके बाद घर पहुंचने पर उसे 2.30 लाख रुपये का चेक दिया। रूपसींग का दावा है कि चेक की राशि उसे नही मिली। रूपसींग ने शिकायत में आरोप लगाया कि रजिस्ट्री में दर्ज चेक नंबर और उसे दिये गये चेक का नंबर अलग है। उनका कहना है कि उन्हें केवल 45 हजार रुपये बयाने के मिले, जबकि कुल 3.55 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कम पढ़े लिखे होने का फायदा उठाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। बकाया रकम मांगने पर गाली गलौज की गई। उसे झूठे मामलों में फंसाने और मकान पर आने पर जान से खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। रूपसींग ने एसपी से मामले की जांच कराने और कथित धोखाधड़ी पर कार्रवाई की मांग की है।
मकान की रजिस्ट्री कराई फिर नही दिये रुपये 3.55 लाख हड़पने का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा फरियादी
मकान की रजिस्ट्री कराई फिर ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







