होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

खुरई में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, परिजन दूसरे कमरों में सोते रहे,खाली कमरों से मंगलसूत्र पायल, करधौनी सहित 25 हजार रुपये चोरी

खुरई में छत के रास्ते ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

खुरई में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, परिजन दूसरे कमरों में सोते रहे,खाली कमरों से मंगलसूत्र पायल, करधौनी सहित 25 हजार रुपये चोरी
सागर/खुरई। शहर के अब्दुल कलाम वार्ड में एक घर में चोरी हुई है। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और करीब ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और नकदी ले गये। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात की है, जब परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को शहरी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। अब्दुल कलाम वार्ड निवासी तयूब खान के घर में रात के समय परिवार के लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते से अंदर आये। उन्होंने दो खाली कमरों को निशाना बनाया, जहां कोई नहीं था। पीड़ित आजाद खान ने बताया कि चोर सोने का मंगलसूत्र, गठिया, दो जोड़ी चांदी की पायल, करधौनी, तीन बच्चों की हाय और चूरा समेत कई जेवर ले गये। इसके अलावा घर में रखे 25 हजार रुपये नगद भी चोरी हुये। कुल चोरी करीब ढाई लाख रुपये की है। परिवार को जब कमरों में सामान बिखरा मिला, तब चोरी का पता चला। उन्होंने शहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All