होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

मुआर नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुआर नदी में मिला युवक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मुआर नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गुरुवार दोपहर से था लापता, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

देवरीकलां। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुआर में शुक्रवार को नदी में 42 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक गुरुवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की और कोई जानकारी नहीं मिलने पर देवरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक के साथ मौजूद बताये जा रहे लोगों से भी पूछताछ की। शुक्रवार सुबह पुलिस गोताखोरों को लेकर मुआर नदी पहुंची और तलाश शुरू की। दोपहर में युवक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों ने युवक के साथ मौजूद रहे लोगों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई विक्रम सिंह दांगी ने आरोप लगाया कि उनका भाई चार अन्य लोगों के साथ था और सभी ने शराब पार्टी की थी। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा मौके पर पहुंचा तो वहां उसके चाचा नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने घर से आकर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। विक्रम सिंह दांगी ने आरोप लगाया कि हजारी, कुलदीप, वीरेंद्र और गब्बू ने उनके भाई के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की और शव नदी में फेंक दिया। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पहले होटल पर गाली गलौंच और विवाद होने की बात सामने आई थी। हालांकि इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। मृतक के भतीजे भोला दांगी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वे नदी के पास आये थे, जबकि वह खेत पर था। उसके अनुसार नदी की ओर से आवाजें आ रही थी और वहां कुछ लोग मौजूद थे। उसने कुलदीप, वीरेंद्र, गब्बू और हजारी के नाम बताये। भोला के मुताबिक दोपहर बाद कुछ लोग वहां से निकले। इनमें कुछ लोगों के कपड़े भीगे हुये थे। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें चाचा नही मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की और फोन के माध्यम से जानकारी जुटाई। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी अरुण सिंह उइके ने बताया कि गुरुवार शाम मृतक के परिजनों ने उसके दोपहर से लापता होने की जानकारी दी थी। परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को युवक का शव नदी में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों ने मारपीट की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All