होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

बेबस नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, तलाश के बाद निकाले गये शव,साइकिल से नदी देखने पहुंचे थे चार दोस्त, दो किशोरों की मौत से नगर में शोक

बेबस नदी में डूबने से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बेबस नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, तलाश के बाद निकाले गये शव,साइकिल से नदी देखने पहुंचे थे चार दोस्त, दो किशोरों की मौत से नगर में शोक

सागर/बंडा। बंडा थाना क्षेत्र के चौका स्थित बेबस नदी में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किशोर अपने दो अन्य साथियों के साथ साइकिल से नदी देखने पहुंचे थे। इसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया, वही क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार चार किशोर साइकिल से बेबस नदी देखने गये थे। इसी दौरान किसी कारणवश दो किशोर नदी में डूब गये। उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंडा थाना प्रभारी आनंद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों किशोरों की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयासों के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गये। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पीयूष पिता राजकुमार रैकवार 14 निवासी वार्ड क्र.10 सिविल लाइन तथा कृष्णकांत उर्फ कान्हा जोगी पिता गुलाब जोगी 15 निवासी जुगयाना मोहल्ला वार्ड क्र. 10 के रूप में हुई है। दोनों किशोरों की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई, खेलकूद और भविष्य के सपने संजोते हैं, उस उम्र में हुये इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All