होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : साप्ताहिक बाजार में महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागा बदमाश !

सागर : बीना के साप्ताहिक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : बीना के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब सब्जी खरीद रही एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश ने कुछ ही सेकंड में सोने की चैन झपट ली और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से गायब हो गया। किसी को भनक तक नहीं लगी कि वारदात कब और कैसे हो गई…पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है…

पूरा मामला…..

बीना शहर के कच्चा रोड इलाके में लगे साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार रात एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना घटित हो गई। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर वार्ड निवासी सुधा जैन जो स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक अरविंद जैन की पत्नी हैं। बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। तभी भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात युवक ने उनके गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन झपट ली और भीड़ में गायब हो गया।

यह घटना रात करीब 9 बजे की है। जब सुधा जैन खरीदारी कर रही थीं तभी बदमाश ने मौका पाकर बड़ी सफाई से उनकी चेन खींच ली। और चंद सेकंड में वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। जब महिला को अपने गले में चेन नहीं देखी तो उन्हें घटना का पता चला। लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था।
इसके बाद महिला ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन महिला को थाने लेकर पहुंचे जहां उन्होंने घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कच्चा रोड और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। संभावित रास्तों पर पुलिस ने घेराबंदी भी की लेकिन फिलहाल चेन चुराने वाले का कोई सुराग नहीं लग सका है।
 जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि बाजार में निगरानी बढ़ा दी गई है और गश्त भी तेज कर दी गई है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।