होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar police : सागर जिले के कई थानों में निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तबादले

एसपी विकास कुमार शहवाल ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

एसपी विकास कुमार शहवाल ने दिए आदेश, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल

Sagar police : सागर। जिले में प्रशासनिक सख्ती और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल ने निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। मंगलवार को एसपी कार्यालय से तबादला सूची जारी की गई, जिसमें जिले के विभिन्न थानों में तैनात अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

जारी सूची के अनुसार:

  • निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी को थाना बांदरी से स्थानांतरित कर थाना खुरई शहर भेजा गया है।

  • निरीक्षक सुमेर सिंह जाटव को रक्षित केंद्र सागर (डीबी शाखा) से थाना बांदरी की कमान सौंपी गई है।

  • उप निरीक्षक मनीषा तिवारी को थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित कर चौकी ढाना थाना सुरखी में पदस्थ किया गया है।

  • उप निरीक्षक प्रतिमा मिश्रा को चौकी ढाना थाना सुरखी से थाना खुरई शहर भेजा गया है।

  • उप निरीक्षक राजेश शर्मा को चौकी शाहपुर थाना सानौधा से स्थानांतरित कर थाना मकरोनिया में नई जिम्मेदारी दी गई है।

  • उप निरीक्षक शिवम दुबे को रक्षित केंद्र सागर से स्थानांतरित कर थाना मोतीनगर भेजा गया है।

  • उप निरीक्षक भागचंद उइके को रक्षित केंद्र सागर से थाना देवरी में पदस्थ किया गया है।

  • वहीं उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय को चौकी बरा थाना बंडा से चौकी शाहपुर थाना सानौधा में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई है कि इस नवीन पदस्थापन से जिले की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और आमजन को बेहतर पुलिसिंग सेवाएं मिलेंगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!