सागर में अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार थाना प्रभारी मोतीनगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम आमेट के पास दो युवक अवैध कच्ची शराब का विक्रय कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई तथा रास्ते में स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा कि सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की पुरानी मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन की डिक्की में सफेद रंग के प्लास्टिक के कुप्पे रखे हुये थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक पिता राजकुमार पांडे 27 वर्ष निवासी आवासीय कॉलोनी बाघराज वार्ड, अजय पिता राजू पटेल 21 वर्ष निवासी राजीवनगर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर दोनों प्लास्टिक कुप्पों में लगभग 10-10 लीटर कुल 20 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी से निर्मित जहरीली शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2500 रुपये आंकी गई। आरोपियों से शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुये अवैध शराब जप्त की गई, नमूने सुरक्षित कर सीलबंद किये गये तथा पंचनामा तैयार किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, लोकेश पटेल, दिनेश, पुनील, नदीम, सत्येन्द्र, संजय, अभिषेक, दीपक, राहुल एवं मुकेश की भूमिका रही।
सागर में अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
सागर में अवैध कच्ची जहरीली ...
[post_dates]

संपादक







