होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

SAGAR : जरुवाखेड़ा के पास तड़के पलटी तूफान गाड़ी, पेड़ उखड़ा और छप्पर हुआ धराशायी

SAGAR : इंदौर में महाराज ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

SAGAR : इंदौर में महाराज जी के दर्शन कर लौट रहे थे ईशुरवारा के जैन समाज के लोग, वाहन में सवार थे 7 से 8 लोग; हादसे में गाय भी हुई घायल, जनहानि टली

सागर। सागर-बीना रोड पर जरुवाखेड़ा के नजदीक सोमवार तड़के एक तेज सड़क हादसा हो गया। इंदौर से महाराज जी के दर्शन कर लौट रहे जैन समाज के लोगों का तूफान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक मकान के सामने पलट गया। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, ईशुरवारा के जैन समाज के लोग इंदौर से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। वाहन में करीब 7 से 8 लोग सवार थे। जरुवाखेड़ा के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क से उतरकर एक घर के सामने पलट गई।

टक्कर से पेड़ उखड़ा, गाय घायल और छप्पर गिरा

हादसे की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे लगा एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। पास में मौजूद एक गाय भी घायल हो गई। वहीं, घर के सामने बना छप्पर भी वाहन की टक्कर से गिरकर पूरी तरह धराशायी हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार लोगों में से किसी की जान नहीं गई और इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।