होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

SAGAR : आधी रात शराब दुकानों पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, अचानक निरीक्षण से मचा हड़कंप

SAGAR : तिली से संजय ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

SAGAR : तिली से संजय ड्राइव तक कई दुकानों की जांच, QR कोड स्कैन कर परखा शराब का रिकॉर्ड; नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सागर, 16 नवंबर 2026। शहर में शराब की बिक्री और दुकानों के संचालन पर निगरानी रखने के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा सोमवार रात अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। उनके साथ आबकारी विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहर की अलग-अलग शराब दुकानों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं और बिक्री प्रक्रिया की जांच की।

इस दौरान टीम ने तिली, धर्माश्री, राजीव नगर, शास्त्री वार्ड और संजय ड्राइव सहित शहर के कई इलाकों में संचालित शराब दुकानों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से शराब की बोतलों पर दर्ज क्यूआर कोड स्कैन करवाया और उसके जरिए मिलने वाली जानकारी का परीक्षण किया। साथ ही दुकानों में उपलब्ध शराब की मात्रा, स्टॉक के रखरखाव और बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड भी देखे।

कलेक्टर यादव ने दुकानदारों और संबंधित अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि शराब की बिक्री के समय ऑनलाइन और नकद भुगतान किस तरह लिया जा रहा है। उन्होंने बिक्री का हिसाब-किताब, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

कलेक्टर और एसपी ने शराब दुकानों के आसपास के क्षेत्रों में स्थित अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शराब दुकानों का संचालन निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही होना चाहिए। किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी नहीं की जाए।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि शासन के निर्देशों के मुताबिक शराब खरीदने वाला कोई भी व्यक्ति दुकान के भीतर, उसके आसपास या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर नियमों के विरुद्ध शराब का सेवन नहीं करे। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और शराब दुकानों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही को रोकने के लिए निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा। यह कार्रवाई केवल सागर शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिले की सभी तहसीलों में भी संबंधित अधिकारी दुकानों की जांच करेंगे।

रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेष द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडे सहित पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।