होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar news : दस साल पुराने बारात विवाद का फैसला , गैर इरादतन हत्या में पांच को सात साल, चार को तीन साल की सजा

Sagar news : (बीना) करीब 10 ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

Sagar news : (बीना) करीब 10 साल पहले ग्राम बेलई में शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े का निपटारा आखिरकार कोर्ट ने कर दिया है। सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार कुंडू की अदालत ने इस पुराने विवाद से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कुल 9 आरोपियों को सजा सुनाई है।

मामला 17 मई 2014 का है, जब ग्राम बेलई में बलबीर साहू की दुकान के पास एक बारात ठहरी हुई थी। उसी दौरान नारायण पाराशर अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे, तो रास्ता रोकने को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में नारायण पाराशर को गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें बीना से सागर और फिर भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया।  लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस मामले में अदालत ने लक्ष्मीनारायण पटेल हरिशंकर पटेल लखन प्रजापति गब्बू प्रजापति और अरविंद प्रजापति को गैर इरादतन हत्या का दोषी माना है। इन सभी को कोर्ट ने सात-सात साल कैद की सजा दी है।

इसी विवाद में अधिवक्ता हरिशंकर पटेल पर भी तलवार और लाठी से हमला किया गया था। दूसरे केस में अदालत ने मनोज राय, विनोद राय, नीतेश राय और नितिन उर्फ विक्की को दोषी ठहराया। इन्हें अदालत ने गंभीर चोट पहुंचाने के जुर्म में तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक श्याम सुंदर गुप्ता ने अदालत के सामने गवाहों के बयान मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूत पेश कर आरोपियों को सजा दिलाई

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।