होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

गढ़ाकोटा में बड़ा हादसा: किशोर ने पुल से लगाई नदी में छलांग, SDRF ने बरामद किया शव

सागर। जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुनार नदी पर बने बड़े पुल से महज 17 वर्षीय किशोर ने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय एक बाइक सवार पुल पर पहुंचा। उसने अपनी मोटरसाइकिल वहीं खड़ी की और अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना इतनी तेजी से घटी कि आसपास मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा अधिक होने की वजह से रातभर किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।

जांच के दौरान पुलिस ने पुल पर खड़ी बाइक का नंबर ट्रेस किया। इसके आधार पर युवक की पहचान की गई। बाइक से मिले मोबाइल नंबर से जब परिजनों से संपर्क किया गया तो वे तुरंत गढ़ाकोटा पहुंचे। परिजनों ने युवक की पहचान राजेश पुत्र दामोदर कुशवाहा (उम्र 17 वर्ष, निवासी बाछलोन) के रूप में की।

मंगलवार सुबह सागर से एसडीआरएफ की विशेष टीम बुलाई गई। टीम ने सुनार नदी में सर्चिंग अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किशोर ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!