होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मां कर्मा देवी जयंती पर 11 कन्याओं का निःशुल्क विवाह, साहू समाज युवा मंडल की बैठक सम्पन्न

मां कर्मा देवी जयंती पर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

मां कर्मा देवी जयंती पर 11 कन्याओं का निःशुल्क विवाह, साहू समाज युवा मंडल की बैठक सम्पन्न

सागर। सागर स्थित साहू समाज धर्मशाला में रविवार को साहू समाज युवा मंडल की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 मार्च को भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि साहू समाज युवा मंडल पिछले तीन वर्षों से लगातार समाज की कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराता आ रहा है और यह आयोजन इस वर्ष चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अब तक युवा मंडल द्वारा कुल 23 कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराया जा चुका है, जिसमें प्रथम वर्ष 4, द्वितीय वर्ष 11 एवं तृतीय वर्ष 8 कन्याएं शामिल रहीं।
रविवार की बैठक में यह अंतिम रूप से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कुल 11 कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराया जाएगा, जिनमें 10 कन्याएं साहू समाज की एवं 1 कन्या अन्य समाज की होगी। सभी विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं भव्य आयोजन के साथ संपन्न कराए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी विवाह उपरांत कन्याओं को डोली में विदा कर गाड़ियों के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। युवा मंडल ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल नाम से सम्मेलन है, जबकि वास्तविक रूप से विवाह घर जैसे पारिवारिक माहौल में सभी परंपराओं के अनुसार संपन्न कराए जाते हैं।
रविवार की बैठक में विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं, एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि आयोजन से जुड़ी शेष महत्वपूर्ण जानकारियां आगामी बैठक में साझा की जाएंगी।
बैठक में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!