होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में मामूली विवाद में युवक की हत्या,धारदार हथियार से हमला, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

सागर में मामूली विवाद में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में मामूली विवाद में युवक की हत्या,धारदार हथियार से हमला, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सूबेदार वार्ड के भरका इलाके में मामूली गाली-गलौज के विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच दो युवक, जो पहले से एक-दूसरे को जानते थे, किसी बात को लेकर आपस में गाली गलौच पर आरोपी युवक ने धारदार हथियार से दूसरे युवक पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकुश अहिरवार (18 वर्ष), निवासी सूबेदार वार्ड के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, जिसे हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!