होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : हत्या के मामले में पिता-दो बेटों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

सागर : हत्या के मामले ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : हत्या के मामले में पिता-दो बेटों समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में कचरा और नाली के विवाद में मारपीट कर 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता, दो बेटे समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। थाने लाकर आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को फरियादिया गुड्डन पत्नी पुरुषोत्तम यादव 55 वर्ष निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों से विवाद था। उसी बात को लेकर रात करीब 9.30 बजे आरोपी घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे। गालियां देने से मना किया तो लाठी और हाथ मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पुरुषोत्तम यादव के साथ जमकर मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुरुषोत्तम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोपीलाल उर्फ मुन्ना पिता गुलाब सिंह यादव 63 वर्ष, नरेंद्र पिता गोपीलाल यादव 39 वर्ष, सुरेंद्र पिता गोपीलाल यादव 41 वर्ष और मनोज उर्फ बाबू पिता कड़ोरीलाल यादव 47 वर्ष सभी निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड शामिल हैं। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। उनके कब्जे से वारदात में उपयोग की गई लाठी जब्त की। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!