होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घर आ रहे साले बहनोई की मौत, उछलकर बीस फीट दूर गिरे, खड़े ट्रक में 80 की स्पीड से घुसी बाइक

घर आ रहे साले बहनोई ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

घर आ रहे साले बहनोई की मौत, उछलकर बीस फीट दूर गिरे, खड़े ट्रक में 80 की स्पीड से घुसी बाइक
शाहगढ़। शाहगढ़ के बरायथा रोड स्थित कानीखेड़ी बस स्टैंड में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रक में जा घुसी। स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक सवार साले बहनोई करीब बीस फीट दूर जाकर गिरे। दोनों की मौत हो गई। बाइक की स्पीड करीब 80 किमी बताई जा रही है। बाइक के परखच्चे उड़ गये हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों यूपी के भीकमपुर, मंडावरा में फर्नीचर मार्ट और स्टील फ्रेमिंग मजदूरी कार्य करके वापिस बाईक से घर शाहगढ़ आ रहे थे। देर रात दस बजे हुई सड़क हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल.112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा बरायथा रोड स्थित कानीखेड़ी के बस स्टैंड पर हुआ है। मृतकों की पहचान शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बगरोही निवासी संतोष उर्फ संजू 45 पुत्र शिवदीन विश्वकर्मा और उसके बहनोही मुन्ना पुत्र खिलान विश्वकर्मा 55 निवासी सुभाष चंद्र बोस वार्ड नं 1 शाहगढ़ के रूप में हुई है। दोनों ही फर्नीचर मार्ट स्टील फ्रेमिंग का कार्य करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। पत्नि सहित संतोष के तीन बच्चे और मुन्ना के दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे जैसे ही दोनों कानीखेड़ी बस स्टैंड की पुलिया के पास पहुंचे, उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद साले बहनोई दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये। प्रत्यक्षदर्शी नंदू यादव कानीखेड़ी ने बताया मैं अपनी दुकान पर बैठा था तभी एक ट्रक सड़क किनारे रुका और उसका चालक गुटखा लेने मेरी दुकान पर आ गया। करीब दो मिनट बाद एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। दोनों सड़क पर घिसटते चले गये और बुरी तरह घायल हो गये। बाद में दोनों की मौत हो गई। मैंने ही सड़क पर पड़ी बाईक को अलग किया और पुलिस को सूचना दी। सीएचसी शाहगढ़ में एंबुलेंस से 2 घायलों को लाया गया था। जांच के दौरान दोनों की मौत हो चुकी थी। बराज चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कानीखेड़ी में सड़क पुलिया के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हुई है। दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!