होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र में दो हादसे, ई-रिक्शा पलटा और पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर

ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र में दो ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र में दो हादसे, ई-रिक्शा पलटा और पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर

सागर/खुरई। खिमलासा रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के आसपास रविवार शाम सड़क की खराब स्थिति के कारण दो अलग-अलग दुर्घटनाएं सामने आईं। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर बने गहरे गड्ढों ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिससे उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
पहली घटना गुरुकुल चौराहा के समीप हुई। यहां खुरई से कोहा की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसने के बाद असंतुलित होकर पलट गया। ई-रिक्शा चालक राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि वह वाहन में सीमेंट की चद्दरें लेकर जा रहा था। हादसे में दो चद्दरें टूट गईं, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ। चालक का कहना है कि इस क्षति की भरपाई अब उसे स्वयं करनी पड़ेगी।
इसके कुछ समय बाद उसी क्षेत्र में एक और दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पिकअप चालक सड़क पर बने गड्ढों से बचने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक विवाद और बहस की स्थिति बनी रही।
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने ओवरब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। कृष्ण कुमार सेन समेत क्षेत्र के अन्य लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं।
लोगों के अनुसार न तो वहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था है और न ही किसी प्रकार के डायवर्जन संकेतक लगाए गए हैं। रात के समय गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। इसके अलावा निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल भी राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!