होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में दर्दनाक हादसा: फाइबर लाइन बिछाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

सागर में दर्दनाक हादसा: फाइबर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में दर्दनाक हादसा: फाइबर लाइन बिछाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र में एयरटेल की फाइबर लाइन डालने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के सामने स्थित परमानंद कॉलोनी में हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विक्की यादव (35) निवासी ग्राम उमरिया खुर्द दूधिया, जिला इंदौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह फाइबर लाइन बिछाने के कार्य के दौरान विद्युत पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन सागर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

 

परिजनों का आरोप है कि विक्की यादव पिछले करीब दो माह से सागर में फाइबर लाइन के कार्य में लगा हुआ था। उनका कहना है कि कंपनी और ठेकेदार द्वारा पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है।

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!