होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बिजली तार चोरी का खुलासा : 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 लाख का मशरूका बरामद

बिजली तार चोरी का खुलासा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

बिजली तार चोरी का खुलासा : 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 लाख का मशरूका बरामद
सागर। थाना बहरोल पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुये अपराध दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशानुसार तथा अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं एसडीओपी बण्डा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर मामले की जांच प्रारंभ की गई। थाना बहरोल में दर्ज अपराध क्र. 117/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता बीएनएस एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने आजिम मकरानी पिता मोहम्मद असलम मकरानी 32 वर्ष निवासी अंबेडकर भवन के सामने कजलीवन टपरा थाना केंट जिला सागर, शहबाज मोमिन पिता मनीर खान 26 वर्ष निवासी अंबेडकर भवन के सामने कजलीवन टपरा, थाना केंट जिला सागर, संदीप लोधी पिता रामसिंह लोधी 20 वर्ष निवासी ग्राम सगोरिया थाना बहरोल जिला सागर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी गया लगभग 700 मीटर विद्युत तार एवं करीब 12 मि्ंटल विद्युत तार मूस कुल अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बण्डा में प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें उपजेल बण्डा भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरोल उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, नाथूराम दोहरे, प्रमोद बागरी, राजेश पाण्डेय, विवेक भारके, पुष्पेन्द्र जादौन, अनिल पटैल, विकास एवं गोमती ठाकुर की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!