होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : 5 वर्ष से लापता नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलाया

सागर : 5 वर्ष से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : 5 वर्ष से लापता नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलाया
सागर। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना रहली पुलिस टीम ने लगभग 5 वर्ष से लापता नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया है। जानकारी के अनुसार 9 मई 2021 को फरियादी जसवंत पिता बाबूलाल चढ़ार 39 वर्ष निवासी ग्राम गुंडाकला ने थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा पुत्र शिवराम 8 मई 2021 की शाम लगभग 6 बजे घर से साइकिल द्वारा पानी भरने के लिये निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नही लौटा। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। अनेक प्रयासों के बावजूद कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी, इसके बाद भी तलाश जारी रखी। इसी क्रम में थाना रहली पुलिस को 8 जून 2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई तथा लगभग 5 वर्ष से लापता बालक शिवराम को ग्राम गुंडाकला क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। लंबे समय बाद अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों ने भावुक होकर पुलिस का आभार व्यक्त किया। उक्त नाबालिग की दस्तयाबी में थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा, चौकी प्रभारी बलेह हरिसिंह तोमर, विनय तथा प्रदीप नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All