सागर पुलिस ने की कार्यवाहीः 9 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा, 17900 नगदी एवं ताश की गड्डियां जप्त
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस को जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मरघटा के पास स्थित स्वीपर कॉलोनी भगत सिंह वार्ड में कुछ व्यक्ति खंभे की रोशनी में ताश के 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुल 9 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 17900 नगद राशि तथा ताश की 4 गड्डियां बरामद की गईं। आरोपियों द्वारा जुआ खेलने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त कृत्य मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने पर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से नगद राशि 12700, जुआ फड़ से नगद राशि 5200 कुल जप्त राशि 179000, ताश की 4 गड्डियां को जप्त किया। कार्यवाही में विपिन साहू निवासी मछरयाई थाना मोतीनगर, शहबाज अली निवासी लाजपतपुरा थाना कोतवाली, उमेश कोष्ठी निवासी सूबेदार वार्ड थाना मोतीनगर, प्रदीप यादव निवासी कृष्णगंज वार्ड थाना गोपालगंज, संदीप रजक निवासी शनिचरी थाना गोपालगंज, सोमेश ठाकुर निवासी सिरोंजा थाना सिविल लाइन, राकेश गुप्ता, निवासी दुर्गानगर मकरोनिया, प्रिंस चौबे, निवासी रिमझिरिया थाना गोपालगंज,संस्कार दुबे निवासी शिवाजी वार्ड थाना गोपालगंज गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, लोकेश पटेल, दिनेश, राजेश, अरुण दुबे, गुड्डू शर्मा, अनुराग, सत्येन्द्र एवं अभिषेक गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








