होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी किया जब्त

वन विभाग की टीम पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी किया जब्त
सागर/शाहगढ़। वन भूमि पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने से रोकने पर वन विभाग की टीम के साथ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में शाहगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना 12 अक्टूबर की है। वनरक्षक नारायण सिंह ने थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम निवाही स्थित बीट बट्टवाहा के कक्ष क्र. आरएफ.477 में छोटा बंधा के पास कुछ लोग ट्रैक्टर चलाकर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी वन विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने से मना करने पर हरिराम यादव, अमित यादव और हरेन्द्र यादव ने कथित तौर पर वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना में डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी और वनरक्षक नारायण सिंह को चोटें आई। वनरक्षक की शिकायत पर शाहगढ़ थाने में अपराध क्र. 315/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये 15 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हरिराम यादव पिता जनक यादव, अमित यादव और हरेन्द्र यादव दोनों पिता हरिराम यादव शामिल हैं। तीनों ग्राम निवाही थाना शाहगढ़ जिला सागर के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे, गणपत सिंह, राजेश खरे अमित, जानकी, जय, हरिराम, संतोष राय, दिनेश, लखन, रवि, आर्यन और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All