होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में 30 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, 10 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

14 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

14 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया, इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड परिसर में होगा आयोजन

सागर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सागर में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 30 सितंबर 2026 से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

भर्ती रैली के लिए शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर के ग्राउंड परिसर को आयोजन स्थल बनाया गया है। इसमें संभाग के साथ आसपास के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। रैली में शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर सहित कुल 10 जिलों के आवेदक हिस्सा लेंगे।

भर्ती रैली के आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने रैली के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All