होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव संरक्षण की व्यवस्था ठप, जनपद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव संरक्षण की व्यवस्था ठप, जनपद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

तेंदूखेड़ा। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव संरक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने से आम नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में शव रखने के लिए उपलब्ध एकमात्र फ्रीजर भी खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण मृतकों के परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सोमवार को ग्राम रूप झलौन निवासी रूपेश जैन अपने परिजन के शव को लेकर तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आरोप है कि उस समय स्वास्थ्य केंद्र में पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  जनपद पंचायत अध्यक्ष तुलाराम यादव ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विभाग की व्यवस्थाएं पूरी तरह लड़खड़ा गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है और यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। श्री  यादव ने बताया कि दमोह में आयोजित एक बैठक के दौरान सांसद एवं कलेक्टर के समक्ष शव संरक्षण के लिए नए फ्रीजर की मांग रखी गई थी। उस समय सांसद ने दो दिनों के भीतर फ्रीजर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक स्वास्थ्य केंद्र को कोई नया फ्रीजर नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के  चिकित्सक ने बताया कि विभाग को दो फ्रीजर प्राप्त हुए थे, जिन्हें बाद में जबेरा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। इस कारण तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में शव संरक्षण की समस्या बनी हुई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!