होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में शिवरात्रि जुलूस में हुये जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर में शिवरात्रि जुलूस में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में शिवरात्रि जुलूस में हुये जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना देवरी पुलिस ने शिवरात्रि जुलूस के दौरान हुये जानलेवा हमले के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रकरण अनुसार 15 फरवरी 2026 को थाना देवरी क्षेत्र में आयोजित शिव बारात जुलूस के दौरान जुलूस में तलवार लाने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद से आक्रोशित होकर आरोपीगण मयंक यादव, देव उर्फ देवरा यादव एवं ओम यादव ने कार्यक्रम आयोजक अनिल उर्फ अन्ना कोष्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना के दौरान आरोपी मयंक यादव ने अनिल कोष्टी पर छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को तत्काल उपचार हेतु देवरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये सागर रेफर किया गया था। घटना के संबंध में थाना देवरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण में नाबालिग उम्र 17 वर्ष 2 माह को पूर्व में 19 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। देवरी पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मयंक पिता महेन्द्र यादव 19 वर्ष निवासी पड़रई बुजुर्ग, हाल मुकाम झुनकू वार्ड देवरी को 29 मई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर उप जेल रहली दाखिल किया। प्रकरण का एक अन्य आरोपी ओम यादव अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही एसडीओपी रहली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी हरिराम मानकर एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!