होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

एसडीओ कार्यालय के पास युवक पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी में गंभीर घायल, जबलपुर रेफर

एसडीओ कार्यालय के पास युवक ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

एसडीओ कार्यालय के पास युवक पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी में गंभीर घायल, जबलपुर रेफर

तेंदूखेड़ा। दमोह जिले में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला  थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर घटना घटित हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर थाना एवं एसडीओ निवास एवं कार्यालय के पास जामुनखेड़ा मार्ग पर लगभग 2 .15 बजे के आसपास हुए वाहन को लेकर विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा निवासी सानू शेख  खालिक उर्फ कल्लू पर यह हमला उस समय हुआ जब सड़क आमने-सामने ओमनी और लहराते मोटरसाइकिल सवार पर वाहन चलाने को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद प्रत्यक्ष विद्यार्थियों का कहना है कि सानू खान का भाई ओमनी लेकर आ रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल लहरा कर चला रहे दीपक प्रजापति से विवाद हुआ विवाद के चलते सानू खान भी वहां पहुंचा  विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने मोटरसाइकिल से उतरकर सानू शेख पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू का वार युवक के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमले का आरोपी जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र के भुँवारा निवासी दीपक प्रजापति है। जो महिला को मोटरसाइकिल पर बिठाकर जामुनखेडा मार्ग पर जा रहा था हालांकि सीसीटीवी में महिला द्वारा को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना । घटना की बाद जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर मारपीट भी कर दी पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि सड़क पर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने बिना किसी चेतावनी के चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक मोटरसाइकिल पर एक महिला के साथ सवार था शानू खान के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के चिकित्सक डॉ. अशोक बरौनियां ने बताया कि सानू नामक युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक परीक्षण में उसके पेट में किसी धारदार हथियार से गंभीर चोट पाई गई। उन्होंने बताया कि चोट की वास्तविक गंभीरता का आकलन एक्स-रे एवं सोनोग्राफी जांच के बाद ही किया जा सकता है, लेकिन प्राथमिक जांच में चोट गंभीर प्रतीत होने के कारण उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। इस संबंध में नगर निरीक्षक राघवेंद्र बागरी का कहना है कि पुलिस टीम को सोनू शेख के बयान लेने के लिए जबलपुर भेजा गया है साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा को भी खगाला जा रहा है पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All