होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बढ़ती गर्मी के बीच पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

बढ़ती गर्मी के बीच पटाखा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बढ़ती गर्मी के बीच पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

तेंदूखेड़ा। मंगलवार को तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीघाट हरदुआ में स्थित पटाखा फैक्ट्री का तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड का बारीकी से परीक्षण किया गया। एसडीओपी ने फैक्ट्री में लगे अग्निशमन यंत्रों को चालू कराकर उनकी कार्यक्षमता जांची, जो सही स्थिति में पाए गए। इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर और स्टॉक रूम का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान फैक्ट्री में किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री का स्टॉक मौजूद नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने फैक्ट्री संचालक को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए एसडीओपी ने बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि दोपहर में अत्यधिक गर्मी के समय उत्पादन कार्य सीमित रखें ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण मानक अनुसार ही किया जाए फैक्ट्री परिसर में धूम्रपान व खुली आग पूर्णतः प्रतिबंधित रहे उन्होंने फैक्ट्री संचालक को विस्फोटक नियम का कड़ाई से पालन करने को कहा लापरवाही पाए जाने पर लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर एएसआई पवन तिवारी आरक्षक रौनक पटेल उपस्थित रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!