होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में सुविधाओं का अभाव डॉक्टर की कमी, अधूरी नाली और बिजली पोल भी अधूरे लगे

सागर : डेयरी विस्थापन स्थल ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में सुविधाओं का अभाव डॉक्टर की कमी, अधूरी नाली और बिजली पोल भी अधूरे लगे

सागर। शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम व स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत डेयरियों का विस्थापन हफसिली में किया गया था, लेकिन करीब तीन साल बाद भी यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। शनिवार दोपहर 2 बजे हमने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो कई समस्याएं सामने आईं।

पशुपालक संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने बताया कि वर्तमान में 55 पशुपालक यहां रह रहे हैं, जबकि शहर में अब भी कई डेयरियां संचालित हैं। पानी की समस्या तो काफी हद तक हल हो गई है, लेकिन 700 मीटर नाली का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। सब-स्टेशन का काम अधूरा है और करीब 15 बिजली पोल नहीं लगने से रात में अंधेरा रहता है। सबसे बड़ी समस्या पशु चिकित्सक की कमी है। पशु चिकित्सालय में स्थायी डॉक्टर नहीं है। केवल एक असिस्टेंट वेटरनरी फील्ड ऑफिसर डबल चार्ज में तैनात हैं, जिन्हें रजौआ का भी प्रभार है। पशुपालकों का कहना है कि निजी डॉक्टर बुलाने पर करीब दो हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

पशुपालकों ने डेयरी स्टेट से बम्होरी रेंगुवा तक सड़क निर्माण पशु बाजार को हफसिली में ही संचालित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ लोग अवैध रूप से पगार में पशु बाजार संचालित कर रहे हैं उसको तत्काल बंद कराया जाए पशुपालको ने कहा कि सुविधाएं पूरी नहीं होने तक विस्थापन का उद्देश्य पूरा नहीं होता

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!