होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सागर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सागर। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही लगभग 78 लीटर अंग्रेजी बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 8 जून को थाना गोपालगंज के प्रधान आरक्षक द्वारा कस्बा भ्रमण एवं अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा बरिया तिराहा डिवाइडर, तहसीली क्षेत्र गोपालगंज में घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 15 टी 3060 को रोका गया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गये, जबकि वाहन चालक गोविन्द रजक पिता छोटेलाल रजक 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया करकट थाना बहेरिया को मौके पर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें हंटर प्रीमियम मजबूत बियर की कुल 10 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 120 बीयर की बोतलें 78 लीटर पाई गईं। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30000 रुपये है। आरोपी से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस द्वारा अवैध शराब, नमूना बोतलें एवं बोलेरो वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब परिवहन में अन्य व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी दी है। फरार आरोपियों की तलाश एवं शराब के स्रोत संबंधी जांच जारी है। थाना गोपालगंज पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!