होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नरवाई की आग से शादी वाले घर में लगी आग,आज आनी है बारात, जलते मकान से पड़ोसियों ने निकाला दहेज का सामान

नरवाई की आग से शादी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नरवाई की आग से शादी वाले घर में लगी आग,आज आनी है बारात, जलते मकान से पड़ोसियों ने निकाला दहेज का सामान

खुरई। देहात थाना क्षेत्र के आसोली घाट गांव में एक खेत में लगे ट्रांसफार्मर की स्पार्किंग से नरवाई में आग लग गई। यह आग पास के एक कच्चे मकान तक फैल गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मकान में शादी की तैयारियां चल रही थी, जिससे घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खेत में लगी डीपी ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने नरवाई को अपनी चपेट में ले लिया। हवा का रुख गांव की तरफ होने के कारण आग तेजी से फैली और राजकुमार पिता कुंदन सेन के घर तक पहुंच गई। घटना के समय राजकुमार सेन और उनका परिवार किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। सूचना मिलने पर राजकुमार घर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता से घर में बंधी एक भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और कुछ भी नहीं बचा। खुरई नपा के फायर ब्रिगेड कर्मचारी रवि, लतीफ खान, फारुख खान, अमित अहिरवार और उत्तम रैकवार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राजकुमार सेन के घर में 26 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी होनी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते दहेज का सामान घर से अलग कर दिया था, जिससे वह आग की चपेट में आने से बच गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!