होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : रहली तिगड्डा पर दर्दनाक हादसा रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

सागर : रहली तिगड्डा पर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : रहली तिगड्डा पर दर्दनाक हादसा रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

सागर। सिलवानी स्टेट हाईवे.15 पर ग्राम डूगरिया के रहली तिगड्डा पर पास शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे एक डंपर ने आगे चल रहे बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जानकारी के अनुसार मृतक संदीप कुमार ठाकुर निवासी ग्राम उतका अपने साथियों के साथ पास के गांव बेरखेड़ी में गमी दिन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। रात करीब 10 बजे डूगरिया के समीप पीछे से आये डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और संदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अन्य बाइक भी उनके साथ चल रही थी। हादसा होते देख वह सड़क किनारे उतर गई, जिससे उस पर सवार दो लोगों को मामूली चोटे आई। सूचना मिलने पर जैसीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रहली तिगड्डा घाटी के पास का यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट है। घाटी और ढलान होने के कारण सिलवानी की ओर से आने वाले वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, इस मार्ग से बड़ी संख्या में रेत से भरे भारी वाहन गुजरते हैं, अंधा मोड़, घाटी व उतार होनें की वजह से वह कट नही पाते जिससे यहां आये दिन हादसे होते रहते हैं। यहां पर काफी जगह भी है सड़क चोडी कर अंधे मोड को खत्म भी किया जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा के लिये आवश्यक कदम उठाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!