होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 चालकों से वसूला गया भारी जुर्माना

शराब पीकर वाहन चलाने वालों ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 चालकों से वसूला गया भारी जुर्माना

सागर/शाहगढ़। शाहगढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रविवार रात अभियान चलाया, पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू हुये विशेष चेकिंग अभियान में शराब पीकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों तथा अपने नाबालिग बच्चों को वाहन थमाने वाले गैर-जिम्मेदार परिजनों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही कर एक लाख तीस हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। सौ से अधिक वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 13 वाहन चालकों, परिजनों को नियमों का उल्लंघन करते हुये पाया। जिनके विरुद्ध तत्काल वैधानिक प्रकरण तैयार कर इन मामलों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामलों की गंभीरता और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुये, न्यायालय द्वारा वाहन चालकों, परिजनों पर कुल एक लाख तेरह हजार रुपये का भारी जुर्माना आरोपित किया गया है। थाना प्रभारी ने कैमरे का प्रयोग किया। अभियान के दौरान वाहनों का चालान करने के साथ उन्हें सीज किया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के 30 मिलीग्राम से ज्यादा से शराब का सेवन कर वाहन चला रहे चालकों का चालान किया गया। वाहन पर उनके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को वाहन चलाकर शराब पीने वाले चालक को साथ ले जाकर उसके घर तक सही सलामत छोड़ने के लिए निर्देशित किया। ऐसे चालक जिनके साथ दूसरा चालक नहीं था और वाहन के सभी जरूरी कागजात भी नही थे। उनके वाहन को सीज कर दिया गया है, ऐसे वाहनों को थाने भेजा गया है। थाना प्रभारी संदीप खरे का कहना है कि मोटर वाहन अधिनियम.2019 की धारा 185 के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। यह एक आपराधिक कृत्य है। पकड़े जाने पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का जुर्माना 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। दूसरी बार यही शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने पर व्यक्ति को 2 साल तक की जेल और 15 हजार तक का चालान भरना पड़ सकता है। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!