होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

राजस्थान का चोर पकड़ाया, किसान के चुराये 1 लाख रुपये मिले, रॉड से ट्रैक्टर का टूल बॉक्स तोड़ा था

राजस्थान का चोर पकड़ाया, किसान ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

राजस्थान का चोर पकड़ाया, किसान के चुराये 1 लाख रुपये मिले, रॉड से ट्रैक्टर का टूल बॉक्स तोड़ा था
बीना। पुलिस ने गल्ला मंडी में किसान के ट्रैक्टर से हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुये एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1,02,500 नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लोहे की रॉड जब्त की है। बीना पुलिस ने मंगलवार शाम 7 बजे इसका खुलासा किया। ग्राम बम्होरी खेड़ा थाना खिमलासा के किसान राजा कुर्मी 13 अप्रैल को अपनी मटर की फसल बेचने बीना गल्ला मंडी आये थे। फसल बिक्री से मिले 1,96,000 उन्होंने अपने ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में ताला लगाकर रख दिये और पास ही दुकान पर सामान लेने चले गये। जब वे लौटे तो ताला टूटा हुआ था और पैसे गायब थे। किसान की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मंडी के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें 20 से 25 साल का एक संदिग्ध युवक नजर आया। मुखबिर से सूचना मिली कि वह युवक बाइक से बीना की तरफ आ रहा है। पुलिस ने आगासौद रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 1,02,500 कैश और टूल बॉक्स तोड़ने वाली लोहे की रॉड सुम्मी मिली। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय शिवा सांसी निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा जिला बारां, राजस्थान के रूप में हुई है, जिसने चोरी की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसकी होंडा साइन बाइक एमपी 39 जेडडी 2985 भी जब्त कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शातिर चोर है। उसने मप्र के धार बदनावर के अलावा राजस्थान के छाबड़ा, सीकर, जयपुर, नीम का थाना, झुंझुनूं और हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन जैसे कई इलाकों में चोरी की वारदाते करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!