होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : खेत की झाड़ियों में छिपा था 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सागर : खेत की झाड़ियों ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : खेत की झाड़ियों में छिपा था 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सागर। जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमाढाना में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब किसान गुलाब शिवहरे के खेत की मेड़ पर झाड़ियों के बीच एक विशाल अजगर छिपा हुआ दिखाई दिया। बताया गया कि यह अजगर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नजर आ रहा था, लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अजगर दोबारा खेत में दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनिल सिंह को दी, जिन्होंने तत्काल वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 10 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली।
इस रेस्क्यू अभियान में वन विभाग की टीम से चंद्रप्रताप सिंह, महेंद्र राय, हीरा यादव, पुरुषोत्तम नामदेव और उत्तम रजक शामिल रहे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।