सागर : आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में उबाल, 5 घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर
सागर/देवरी। नगर में 6 फरवरी को एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग द्वारा यूजीसी कानून के समर्थन में आयोजित आमसभा एवं रैली उस समय विवाद का कारण बन गई, जब कुछ व्यक्तियों द्वारा सवर्ण समाज और ब्राह्मण समाज के विरुद्ध कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इस घटना से संपूर्ण सवर्ण समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के बाद सोमवार को सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी देवरी को आवेदन सौंपकर दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस द्वारा पहले एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया, किंतु बाद में जांच की बात कहे जाने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। न्याय की मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोग फोर लाइन पहुंचे, जहां लगभग एक घंटे तक चक्काजाम किया गया। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये रहली एसडीओ श्री मिश्रा मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों से संवाद कर उन्हें शांत कराया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सभी को थाना देवरी लाया गया, जहां लगभग 5 घंटे बाद शाम करीब 5 बजे चार व्यक्तियों वीरेंद्र सिंह लोधी, महेंद्र पटेल, हेमराज घोषी एवं बलराम जाटव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान करणी सेना, जैन समाज, ब्राह्मण समाज सहित सवर्ण समाज के अनेक लोग थाने व प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा शांति बनाये रखने की अपील की गई है।
सागर : आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में उबाल, 5 घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर
सागर : आपत्तिजनक टिप्पणियों के ...
[post_dates]

संपादक







