होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : आबकारी विभाग ने एक लाख बासठ हजार की अवैध मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया

सागर : आबकारी विभाग ने ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : आबकारी विभाग ने एक लाख बासठ हजार की अवैध मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया
सागर। सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे के आदेशानुसार एवं कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी पूजा चंद्रन के नेतृत्व में 23 मई को वृत्त खुरई क्षेत्र में संयुक्त दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की। कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर द्वारा नगर परिषद बरोंदिया कलां के वार्ड क्र. 6 स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन दो पृथक मकानों से देशी मदिरा मसाला की 26 पेटी मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। अन्य मकान से गोवा व्हिस्की, बॉम्बे एवं पावर व्हिस्की सहित 24.12 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी प्रकार रजवास क्षेत्र के बिनायठा एवं लच्छासर क्षेत्र में दो प्रकरण कायम कर किये गये। संपूर्ण कार्यवाही में देशी विदेशी मदिरा एवं बीयर सहित कुल 269 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई, साथ ही मदिरा दुकान के समीप संचालित अवैध अहाते के विरुद्ध कार्यवाही की गई। संयुक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी बीना रोशनी उरेती, आबकारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र मार्को, मुख्य आरक्षक मदन यादव, एसपी साकेत एवं आरक्षक प्रदीप दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!