होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पुलिस ने सेंट्रो कार से 335 पाव अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया

सागर : एसपी विकास शहवाल ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : एसपी विकास शहवाल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा गांजा तस्करों की धर पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत मोतीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मोतीनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सेंट्रो कार से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर के बताए स्थान बालाजी मंदिर के आगे रजौआ के यहां पुलिस ने चेकिंग लगाई इसी बीच संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो तलाशी के दौरान उसमें 335 पाव अवैध शराब मिली जिसकी कीमत 35000 रुपए है।

पुलिस ने शराब और कार को जप्त की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित पिता मुकेश जैन उम्र 21 साल निवासी चंपा बाग सागर होना बताया।पुलिस आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ कर रही है फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All