होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हत्या की साजिश रच रहे छह आरोपी पकड़ाये प्रॉपर्टी विवाद में नंबर प्लेट छिपाकर मर्डर करने आये थे

हत्या की साजिश रच रहे ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

हत्या की साजिश रच रहे छह आरोपी पकड़ाये, प्रॉपर्टी विवाद में नंबर प्लेट छिपाकर मर्डर करने आये थे
सागर/खुरई। शहरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये हत्या की साजिश रच रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियारों के साथ अलग-अलग वाहनों से खुरई पहुंचे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट छिपाकर आए थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। दो दिन पहले सागर नाका चौराहा क्षेत्र में रिजवान खान और उसके रिश्तेदार के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू की और कार्यवाही करते हुये आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से सैय्यद जमीर, अमन नंदवंशी और अमन पठान को गिरफ्तार किया। वही दूसरी कार से उमेश अहिरवार, रवि राय और संदीप यादव को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। समय रहते आरोपियों को पकड़ लिया गया, जिससे बड़ी वारदात टल गई। पुलिस के अनुसार मामले में चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!